बीपीएससी ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2025-26 के लिए संशोधित एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी परीक्षाओं की तिथि, रिजल्ट और साक्षात्कार की जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं। बीपीएससी के अनुसार 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट नवंबर 2025 में जारी किया जा सकता है, जबकि मुख्य परीक्षा का आयोजन मार्च/अप्रैल 2026 में होने की संभावना है। इंटीग्रेटेड सीसीई 70वीं परीक्षा बीपीएससी की इंटीग्रेटेड सीसीई 70वीं परीक्षा 13 दिसंबर, 2024 से 04 जनवरी, 2025 तक आयोजित की गई थी। इसके परिणाम