महाराष्ट्र के दो प्रमुख शहरों मुंबई और नागपुर के बीच हवाई सेवा में आज अचानक बड़ा व्यवधान देखने को मिला है। देश की प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो की मुंबई से नागपुर और नागपुर से मुंबई जाने वाली सभी उड़ानें सुबह से ही रद्द हो गई हैं। इस अचानक फैसले से सैकड़ों यात्री बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और दोनों शहरों के हवाई अड्डों पर अफरातफरी का माहौल देखा गया। यात्रियों का कहना है कि उन्हें इस रद्दीकरण की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। कई लोग तो हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद ही इस बात से अवगत हुए