Vikas Thakre Nagpur: नागपुर में 30 जनवरी को शहीद दिवस के मौके पर एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नागपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पश्चिम नागपुर से विधायक विकास ठाकरे ने महात्मा गांधी के विचारों की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब देश में नफरत और विभाजन का माहौल बनाया जा रहा है, तब गांधी जी के सत्य और अहिंसा के विचार ही देश को एकजुट रख सकते हैं। व्हरायटी चौक पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पहार चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम नागपुर शहर कांग्रेस