आगामी वर्ष 2026 का गंगासागर मेला 8 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इस बार कुंभ मेला नहीं होने के कारण दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन को उम्मीद है कि सागर तट पर रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो सकता है। इस विशाल जनसमूह को संभालने और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से अभूतपूर्व व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को राज्य के सिंचाई मंत्री मानस रंजन भुइयां सागरद्वीप का दौरा किया। उनके साथ बीडीओ कनैया कुमार राव सहित जिला प्रशासन के उच्च पदस्थ