नागपुर ग्रामीण जिले के सावनेर तहसील के खापा टाउन में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों के कारोबार का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई ने न केवल खापा क्षेत्र बल्कि पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने इस छापेमारी में एक महिला आरोपी और उसके पुत्र को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है जो अपने ही घर में गांजा बेचने का अवैध धंधा कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, खापा टाउन में स्थित हनुमान घाट, लांबटपुरा इलाके में कुछ लोग अवैध