Goa Night Club Fire Incident: गोवा नाइटक्लब भयावह अग्निकांड मामला अब जांच की दिशा निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। 6 दिसंबर को एक नाइटक्लब में लगी भीषण आग, जिसमें 25 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी, उसके मुख्य आरोपी गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को आखिरकार थाईलैंड से भारत लाया गया है। दोनों आरोपी नाइटक्लब के सह-मालिक हैं और लंबे समय से जांच एजेंसियों की रडार पर थे। लूथरा ब्रदर्स की भारत वापसी केवल एक कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि उन परिवारों के लिए उम्मीद की किरण है, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया। यह मामला