21वीं AI-रोबोटिक्स लैब का भव्य उद्घाटन Grand Inauguration of 21st AI-Robotics Lab in Goregaon: तकनीक की ओर बढ़ते कदमों के साथ गोरेगांव के विद्यार्थियों को एक नई सौगात मिली है। चिंगारी शक्ति फाउंडेशन ने गोरेगांव स्थित आदर्श विद्यालय इंग्लिश स्कूल में टीम सिग्मा के सहयोग से अपनी 21वीं एआई एवं रोबोटिक्स लैब का भव्य उद्घाटन किया। लैब का उद्घाटन फाउंडेशन की संस्थापक एवं सीईओ और “मिसेज एशिया यूनिवर्स 2017” पिंकी राजगरिया ने विद्यालय के प्राचार्य, टीम सिग्मा के सदस्यों, शिक्षकों और उत्साहित विद्यार्थियों की उपस्थिति में किया। पूरे परिसर में उत्साह का माहौल था—बच्चों की चमकती आंखें इस बात की