Bharat Taxi Launch: दिल्ली की सड़कों पर आज से एक नई उम्मीद ने दस्तक दी है। बढ़ते किराये, अचानक लगने वाली सर्ज प्राइसिंग और निजी कैब कंपनियों की मनमानी से परेशान यात्रियों के लिए केंद्र सरकार समर्थित सहकारी कैब सेवा ‘भारत टैक्सी’ की शुरुआत हो गई है। यह सिर्फ एक नई टैक्सी सेवा नहीं है, बल्कि निजी कैब कंपनियों के लंबे समय से चले आ रहे एकाधिकार को चुनौती देने की एक ठोस कोशिश मानी जा रही है। भारत टैक्सी को सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड के तहत लॉन्च किया गया है, जहां ड्राइवर केवल सेवा प्रदाता नहीं, बल्कि इस पूरे