महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज नागपुर में दो महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थानों का दौरा किया। उन्होंने महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय और डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि महाविद्यालय में जाकर विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक कार्यों की समीक्षा की और देशी नस्ल के गोवंश संरक्षण तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में राज्यपाल की समीक्षा राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अपने दौरे की शुरुआत सेमिनरी हिल्स में स्थित महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय से की। यहां पहुंचकर उन्होंने विश्वविद्यालय में चल रहे विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों की विस्तार से