भारत के श्रम कानूनों में ऐतिहासिक बदलाव केंद्र सरकार ने देश के श्रमिक वर्ग को व्यापक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। शुक्रवार को सरकार ने चार प्रमुख श्रम संहिताओं को लागू कर दिया, जिससे मौजूदा 29 पुराने श्रम कानून न केवल सरल हुए, बल्कि उन्हें आधुनिक औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप भी बनाया गया। इन संहिताओं के नाम हैं— मजदूरी संहिता, 2019; औद्योगिक संबंध संहिता, 2020; सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020; तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य शर्तें संहिता, 2020। इन संशोधनों के परिणामस्वरूप न्यूनतम मजदूरी से लेकर ग्रेच्युटी, ओवरटाइम, सामाजिक सुरक्षा और ईएसआईसी जैसे अनेक