Grok AI Deepfake Ban: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव और इसके दुरुपयोग को लेकर लंबे समय से उठ रही चिंताओं के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने एक अहम और जरूरी कदम उठाया है। अब एक्स पर मौजूद एआई चैटबॉट ग्रोक की मदद से किसी भी वास्तविक व्यक्ति की तस्वीर को आपत्तिजनक या अश्लील रूप में एडिट करना संभव नहीं होगा। पिछले कुछ समय से एआई द्वारा बनाई जा रही अश्लील डीपफेक तस्वीरें दुनियाभर में विवाद का कारण बनी हुई थीं। खासकर महिलाओं, सार्वजनिक हस्तियों और आम लोगों की तस्वीरों को बिना अनुमति आपत्तिजनक रूप में बदलकर वायरल किया जाना