नागपुर शहर में पिछले कुछ दिनों से हलबा समाज का विरोध प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। 5 दिसंबर से गांधीबाग इलाके में हलबा जमाती के लोगों ने आमरण अनशन शुरू किया है, जो अब एक बड़े आंदोलन का रूप लेता दिख रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगों पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया है, जिसके कारण युवा वर्ग में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को नागपुर के कई इलाकों में हिंसक घटनाएं सामने आईं। बांग्लादेश इलाके, नवी मंगलवारी, कांजी हाउस चौक और लालगंज में आक्रोशित