नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर एक बार फिर विवादित आरोप लगाए हैं। बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने हरियाणा की मतदाता सूची में 25 लाख फर्जी मतदाताओं की जानकारी साझा की। इस बार उन्होंने एक ब्राजीलियन मॉडल का उदाहरण देते हुए दावा किया कि उसका नाम वोटर लिस्ट में कई बार दर्ज था। राहुल गांधी का आरोप: हरियाणा में मतदाता सूची में गड़बड़ी राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में चुनावों के दौरान मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेराफेरी हुई