गर्मी से बचाव के लिए नई योजना Maharashtra heat action plan: मुंबई, 21 अप्रैल। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य में बढ़ती गर्मी से निपटने के लिए एक व्यापक हीट एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। साथ ही, नागपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में ‘हीट रेजिलियंस और सस्टेनेबल कूलिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना की जा चुकी है।मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, “जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव कृषि क्षेत्र पर, विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों पर पड़ रहा है।” उन्होंने बताया कि यह नया केंद्र भविष्य में राज्य आपदा प्रबंधन संस्था का हिस्सा बनेगा। विदर्भ सहित