Home Vastu Tips: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। घर में धन का आगमन हो और परिवार के सभी सदस्य खुशहाल रहें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर का मुख्य द्वार इन सभी चीजों में अहम भूमिका निभाता है? वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार केवल आने-जाने का रास्ता नहीं है, बल्कि यह वह स्थान है जहां से घर में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जाएं प्रवेश करती हैं। इसलिए मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु नियमों का पालन करना बेहद जरूरी हो जाता है। वास्तु विज्ञान एक प्राचीन