PM Narendra Modi: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग अंदाज देखने को मिला। दूसरे चरण के प्रचार के दौरान उन्होंने हुगली नदी में नौका विहार किया और इस दौरान आम लोगों व नाविकों से मुलाकात की। कोलकाता की सुबह उस वक्त खास हो गई जब प्रधानमंत्री नदी के बीच नाव पर सवार दिखे। उन्होंने नाविकों से बातचीत की, उनकी मेहनत को सराहा और उनके जीवन से जुड़ी बातें जानीं। नदी किनारे टहल रहे लोगों से भी पीएम मोदी ने मुलाकात की और कुछ लोगों को गले लगाकर अभिवादन किया। हर बंगाली के दिल