केंद्र सरकार ने महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर को रोकने के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। जल्द ही देशभर में 14 साल की लड़कियों को लक्षित करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। यह अभियान लड़कियों को उस उम्र में टीका लगाने पर केंद्रित है, जब वे संभावित संक्रमण से पहले पूरी तरह सुरक्षित हो सकें।