काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी सीआईएससीई जल्द ही कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए प्रवेश पत्र जारी करने वाला है। आईसीएसई और आईएससी की परीक्षाएं क्रमशः 17 फरवरी और 12 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं, इसलिए माना जा रहा है कि प्रवेश पत्र किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। छात्रों के लिए यह जानना जरूरी है कि प्रवेश पत्र सीधे उन्हें नहीं मिलेगा, बल्कि स्कूल अधिकारी ही इसे डाउनलोड कर पाएंगे। सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर स्कूल के अधिकारियों को अपने लॉगिन विवरण और कैप्चा कोड का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड करना