न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने मेयर चुनाव जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। ममदानी न केवल न्यूयॉर्क के सबसे कम उम्र के मेयर बने हैं, बल्कि वे पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई प्रवासी भी हैं जिन्होंने इस प्रतिष्ठित पद को हासिल किया। मंगलवार रात घोषित हुए परिणामों में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस सिल्वा को हराते हुए 50.4 प्रतिशत वोटों के साथ निर्णायक जीत दर्ज की। विजय भाषण में नेहरू का स्मरण ममदानी ने