HDFC Bank Chairman Resignation: अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे ने एचडीएफसी बैंक के कामकाज और अंदरूनी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने अपने फैसले के पीछे नैतिक असहमति को वजह बताया, जिससे गवर्नेंस पर चर्चा तेज हो गई है, जबकि बैंक प्रबंधन स्थिति को सामान्य बताने की कोशिश कर रहा है।