नागपुर में श्री राम नवमी पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन Ram Navami celebration Nagpur Andhra Association: नागपुर। उत्तरी अंबाझरी रोड स्थित अमृतभवन में आंध्र एसोसिएशन द्वारा श्री राम नवमी के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “श्री सीता राम कल्याणम” रहा, जो विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इसमें सूर्यकांत-सूर्या कुमारी तथा एम. अरुण कुमार-कोमली प्रशांति ने वर-वधू पक्ष का प्रतिनिधित्व किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षद भी इस अवसर पर पधारे, जिन्हें वेद आशीर्वाद एवं अभिनंदन दिया गया।