West Bengal New Political Party Launch, Jatiya Unnayan Party:: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। मंगलवार को कोलकाता में जातीय उन्नयन पार्टी का औपचारिक शुभारंभ हुआ, जिसने राज्य की राजनीतिक बिसात में नए समीकरण बनाने का दावा किया है। पार्टी के अध्यक्ष पीरजादा रुहुल अमीन ने इस नई राजनीतिक पहल की शुरुआत करते हुए कहा कि यह दल बंगाल की जनता को एक नई सुबह दिखाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे वोट की अपील करने नहीं, बल्कि बंगाल को नई उम्मीद देने आए हैं। सेलिब्रिटी नहीं, विकास है एजेंडा जातीय