राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा का नागपुर आगमन Governor Jishnu Dev Varma Nagpur visit: नागपुर, 20 मार्च। महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा गुरुवार रात 9 बजकर 52 मिनट पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नागपुर पहुंचे। राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद यह उनका पहला नागपुर दौरा है। हवाई अड्डे पर वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने उनका औपचारिक स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विभागीय आयुक्त विजयालक्ष्मी बिदरी, नागपुर परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटील, नागपुर शहर के सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, अतिरिक्त आयुक्त डॉ. शिवाजी राठौड़, पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार और अपर जिलाधिकारी