आदिवासी संस्कृति का भव्य उत्सव बना आकर्षण Kunwara Bhimsen Adivasi Lok Kala Mahotsav Nagpur: नागपुर। पारशिवनी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय ‘कुंवारा भीमसेन आदिवासी लोककला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति 2026’ में रविवार को पद्मश्री सम्मानित अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ‘द्रौपदी महानाट्य’ की प्रस्तुति से आदिवासी दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके शानदार नृत्य प्रदर्शन ने उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 18 से 20 अप्रैल तक चलने वाला यह महोत्सव नागपुर के पारशिवनी मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस उत्सव में आदिवासी नृत्य, लोककला प्रस्तुतियां, पारंपरिक वेशभूषा और विविध सांस्कृतिक गतिविधियां नई पीढ़ी को उनकी जड़ों से जोड़ने