बेंगलुरु और मुंबई को जोड़ने वाली नई रेल सुविधा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि बेंगलुरु से मुंबई के बीच जल्द ही एक प्रीमियम ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी। यह घोषणा कर्नाटक के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रेल मंत्री ने बताया कि इस वर्ष के रेलवे बजट में कर्नाटक को रिकॉर्ड 7748 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। यह राशि पहले की तुलना में बहुत अधिक है और राज्य के रेल विकास के लिए एक मजबूत कदम साबित होगी। वैष्णव ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आवंटन कांग्रेस के नेतृत्व