जम्मू में कश्मीर टाइम्स के कार्यालय पर छापा और मीडिया की स्वतंत्रता पर उठे सवाल जम्मू में गुरुवार को हुई एक बड़ी कार्रवाई ने मीडिया जगत में हलचल मचा दी। राज्य जांच एजेंसी यानि एसआईए ने कश्मीर टाइम्स के कार्यालय पर छापेमारी की, जिसमें अधिकारियों ने कथित रूप से देशविरोधी गतिविधियों से जुड़े सबूत मिलने की बात कही है। इस कार्रवाई के दौरान AK-47 राइफल के कारतूस, पिस्तौल के कारतूस और हैंड ग्रेनेड पिन सहित कई सामान बरामद किए गए। अधिकारियों ने कहा कि यह कदम प्रकाशन से जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ एक मामले के आधार पर उठाया गया