सुर नदी में बढ़ा जल प्रवाह, प्रशासन ने जारी की चेतावनी Khindsi Dam water release Nagpur: नागपुर, 15 मई। भंडारा और नागपुर जिले में सुर नदी के किनारे स्थित नगर पंचायतों और ग्राम पंचायतों द्वारा अचानक पानी की मांग किए जाने पर प्रशासन ने त्वरित कदम उठाया। पेंच परियोजना के खिंडसी बांध से आज दोपहर 4 बजे 25 क्यूसेक पानी सुर नदी के पात्र में छोड़ा गया। यह जानकारी पेंच सिंचाई उपविभाग कार्यालय के उपविभागीय अभियंता ने दी। बांध का वर्तमान जलस्तर फिलहाल खिंडसी बांध का जलस्तर 314.95 मीटर दर्ज किया गया है। बांध में जीवित जल भंडारण 68.956 दलघमी