कोलकाता के व्यस्त इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा उस समय हुआ जब इको पार्क के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और बस स्टैंड तथा डिवाइडर से टकराकर पलट गई। यह घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार बहुत तेज गति से आ रही थी। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे सड़क किनारे बने बस स्टैंड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार आगे जाकर डिवाइडर से भी