देश की सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा को मिलेगी नई पहचान Amit Shah Hanuman Statue Inauguration Nagpur: नागपुर जिले के कोराडी क्षेत्र में निर्मित हो रही 158 फीट ऊंची भगवान हनुमान की विशाल प्रतिमा अब अपने पूर्णता की ओर बढ़ रही है। यह प्रतिमा न केवल अपनी ऊंचाई के लिए बल्कि अपनी भव्यता और आध्यात्मिक महत्व के लिए भी जानी जाएगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है और जल्द ही इसका भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विशेष उपस्थिति रहेगी, जिन्होंने जून माह में समारोह