आदिवासी समाज के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले नेता Krishnarao Parteti Nagpur deputy mayor passes away: नागपुर। आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी और नागपुर के पूर्व उपमहापौर कृष्णराव परतेती का बुधवार को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परतेती अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद से आजीवन जुड़े रहे और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे। फर्जी आदिवासी प्रमाणपत्रों के खिलाफ चलाए गए आंदोलन में उनकी भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उनका प्रयास रहता था कि वास्तविक आदिवासियों को उनके संवैधानिक अधिकार और सरकारी योजनाओं