धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दीपों का पर्व दीवाली 2025 आज यानी 20 अक्टूबर को देशभर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन को कार्तिक अमावस्या कहा जाता है, जब समृद्धि और सौभाग्य की देवी मां लक्ष्मी तथा विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा करने पर घर-परिवार में सुख, शांति और धन की वृद्धि होती है। दीवाली 2025 का शुभ मुहूर्त (Lakshmi-Ganesh Puja Muhurat) पंचांग के अनुसार, इस वर्ष दीवाली पर लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त सीमित समय के लिए रहेगा। इसलिए