Landslide in Dhanbad: धनबाद जिला मुख्यालय से लगभग 19 किलोमीटर दूर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) क्षेत्र में सोमवार को जमीन धंसने की घटना के बाद एक घर ढह गया और एक दर्जन अन्य घरों में दरारें आ गईं। कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार तड़के जोगता थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीसीसीएल के मोदीडीह कोलियरी क्षेत्र में स्थित न्यू श्याम बाजार के पास शबरी बस्ती में हुई। अधिकारी ने कहा, ‘यह धंसाव सुबह तीन से चार बजे के बीच हुआ, जिसके कारण एक आवासीय संरचना पूरी तरह ढह गई और लगभग एक दर्जन अन्य घरों