कोलकाता के व्यस्त मा फ्लाईओवर पर एक भीषण सड़क हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर कर दिया है। रूबी और चिंगड़ीघाटा के बीच स्थित इस फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर से टकराकर एक बाइक सवार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह हादसा पकसर्कस की तरफ से आने वाले डिवाइडर के पास हुआ, जहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। घटना के चश्मदीदों के अनुसार, कार इतनी तेज रफ्तार से आ रही थी कि ड्राइवर का वाहन पर नियंत्रण नहीं रह गया। कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई, जिसके