Mahakal Mandir: उज्जैन स्थित भगवान महाकाल के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। अब तक जहां भस्म आरती के लिए विशेष बुकिंग की व्यवस्था थी, वहीं अब संध्या आरती और शयन आरती के दर्शन के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। मंदिर प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू कर दी है, जिससे देशभर के भक्त घर बैठे आरती दर्शन के लिए अपनी जगह सुरक्षित कर सकेंगे। नई व्यवस्था से भक्तों को बड़ी राहत मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां