Mahakal Temple VIP Darshan: उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग देश के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। हर दिन लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े रहते हैं। इसी बीच एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि महाकाल मंदिर में आम श्रद्धालुओं और वीआईपी लोगों के बीच भेदभाव किया जाता है। याचिकाकर्ता ने अदालत से मांग की थी कि मंदिर में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था पर पूरी तरह रोक लगाई जाए और सभी श्रद्धालुओं को एक समान दर्शन का अवसर दिया जाए। इस याचिका पर सुनवाई करते