Mahalaxmi Saras Exhibition: महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित महालक्ष्मी सरस प्रदर्शनी इस बार सिर्फ एक मेले तक सीमित नहीं रही, बल्कि महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का मजबूत मंच बनकर उभरी है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं यहां अपने उत्पादों के जरिए न सिर्फ अपनी पहचान बना रही हैं, बल्कि आर्थिक रूप से सशक्त भी हो रही हैं। राज्य के 36 जिलों में “उमेद मॉल” की पहल इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल बिक्री का केंद्र नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के हुनर को एक बड़े ब्रांड के रूप में स्थापित करने का जरिया बन