महाराष्ट्र की युवती चिकित्सक की आत्महत्या पर जनाक्रोश महाराष्ट्र राज्य के बीड ज़िले के वडवाणी तालुका में एक युवा महिला चिकित्सक की संदिग्ध आत्महत्या के मामले ने पूरे क्षेत्र में गहरी संवेदना और रोष का माहौल बना दिया है। मृतक चिकित्सक की पहचान 28 वर्षीय डॉक्टर के रूप में हुई, जो बीते सप्ताह सतारा ज़िले के फलटण तालुका स्थित एक होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई थी। मृतका ने अपनी हथेली पर लिखे आत्मघाती संदेश में पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदाने पर बार-बार बलात्कार करने का गंभीर आरोप लगाया था। साथ ही, सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत