राज्य की अर्थव्यवस्था में स्थिर और मजबूत वृद्धि Maharashtra Economic Survey 2025-26 GDP growth: मुंबई। महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रस्तुत ‘महाराष्ट्र आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26’ के अनुसार राज्य की अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में 7.9 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्रों में संतुलित विकास, बुनियादी ढाँचे में बड़े पैमाने पर निवेश और व्यापार सुगमता में सुधार के चलते राज्य की आर्थिक प्रतिस्पर्धा और सुदृढ़ हुई है। मुख्य आँकड़े एक नज़र में: सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2025-26 में राज्य का सांकेतिक सकल राज्य घरेलू उत्पाद (Nominal GSDP) लगभग 51 लाख करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है।