Maharashtra Municipal Election 2026: महाराष्ट्र की शहरी राजनीति आज एक अहम मोड़ पर खड़ी है। राज्य की 29 नगर निगमों में हो रहा मतदान सिर्फ स्थानीय प्रतिनिधियों के चयन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाले वर्षों की राजनीतिक दिशा और दलों की ताकत का पैमाना भी बनेगा। खास तौर पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका जैसे देश के सबसे समृद्ध नगर निकाय पर सभी दलों की नजर टिकी हुई है, जहां करीब आठ साल बाद जनता को अपना फैसला सुनाने का अवसर मिला है। करीब 3.48 करोड़ मतदाता आज लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लेकर 2,869 सीटों के लिए मैदान