Maharashtra Municipal Election Results: महाराष्ट्र की राजनीति आज एक अहम मोड़ पर खड़ी है। राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में हुए चुनावों के नतीजे आज शुक्रवार को घोषित किए जाने हैं। सुबह 10 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होते ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। शाम 5 बजे तक अधिकतर अंतिम नतीजों के सामने आने की संभावना है। इन चुनावों की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि बृह्नमुंबई महानगरपालिका में करीब नौ साल बाद जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे यह चुनाव सिर्फ स्थानीय निकाय का नहीं, बल्कि राजनीतिक दिशा तय करने वाला बन गया है। राज्य