महिला नेतृत्व की अनूठी पहल Nagpur NMC All Women Leadership: नागपुर महानगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। पार्टी ने “मातृ देवो भव” की प्राचीन भारतीय परंपरा को आधुनिक राजनीति में साकार करते हुए शत-प्रतिशत महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित किया है। महापौर और उपमहापौर पदों पर महिलाओं की नियुक्ति के बाद अब सभी समिति सभापति पदों पर भी महिला पार्षदों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह निर्णय न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि स्थानीय शासन में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने का एक ठोस