महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा की नई तारीख घोषित MAHATET 2026 exam date changed June 28: नागपुर, 15 मई। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा महाटीईटी (MAHATET) 2026 की तिथि में बदलाव किया गया है। पुणे स्थित महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने अब यह परीक्षा 21 जून के स्थान पर 28 जून 2026 (रविवार) को आयोजित करने का निर्णय लिया है। तिथि क्यों बदली? 21 जून को राष्ट्रीय स्तर की नीट (NEET)परीक्षा पहले से निर्धारित है, जो देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होनी है। महाटीईटी (MAHATET) और नीट (NEET) के अनेक परीक्षा केंद्र समान होने के कारण प्रशासनिक असुविधा उत्पन्न होती। अभ्यर्थियों