महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के भीतर मतभेद सामने आए हैं। इस बार भाजपा और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच एक नकदी विवाद को लेकर तनाव बढ़ गया है। सिंधुदुर्ग जिले के मालवण में भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर से कथित तौर पर बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के मामले ने दोनों सहयोगी दलों के बीच खाई को और चौड़ा कर दिया है। शिवसेना विधायक नीलेश राणे द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन के बाद यह मामला राजनीतिक बवाल में तब्दील हो गया है। विवाद की शुरुआत कैसे हुई शिवसेना के विधायक