Major Hemant Jakate: नागपुर में सेवानिवृत्त सेना अधिकारी स्वर्गीय मेजर हेमंत जकाते को श्रद्धांजलि देने के लिए आज शनिवार को एक भावपूर्ण सभा का आयोजन किया गया, जहां उनके जीवन और योगदान को याद करते हुए लोगों की आंखें नम हो गईं। वर्धा मार्ग स्थित एनरिको हाइट्स के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। नितिन गडकरी बोले- समाज सेवा को समर्पित रहा जीवन श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि मेजर जकाते ने अपना पूरा जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।