भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व हर साल जनवरी माह में मनाया जाता है जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस बार का मकर संक्रांति पर्व बेहद खास होने वाला है क्योंकि कई वर्षों के बाद षटतिला एकादशी और मकर संक्रांति का संयोग एक साथ बन रहा है। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी बनने से इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। क्यों खास है इस बार की मकर संक्रांति इस साल मकर संक्रांति का पर्व विशेष रूप से पुण्यदायक माना जा रहा है। ज्योतिषीय