जनवरी में क्या रहा PMI का आंकड़ा India Manufacturing PMI January 2026: भारत की विनिर्माण गतिविधि में जनवरी महीने के दौरान हल्का सुधार देखने को मिला है। एचएसबीसी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स यानी PMI दिसंबर में दो साल के निचले स्तर 55 से बढ़कर जनवरी में 55.4 पर पहुंच गया। यह आंकड़ा सोमवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण में सामने आया है। PMI की भाषा में 50 से ऊपर का आंकड़ा विस्तार को दर्शाता है जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा संकुचन का संकेत देता है। इस सुधार की मुख्य वजह नए आदेशों में तेजी आना बताया जा रहा