नागपुर, 30 सितंबर। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा लिए गए उस संकल्प को मंगलवार को वास्तविकता का रूप मिला, जिसके अंतर्गत पानंद मार्ग के किनारे वर्षों से आश्रय लिए गरीब परिवारों को अपने स्थायी घर का कानूनी हक दिया जाना था। इसी क्रम में इंगोले नगर, हुडकेश्वर में आयोजित विशेष समारोह में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने 104 नागरिकों को भूमि स्वामित्व की सनद सौंपी। नागरिकों के चेहरे पर खुशी के आँसू सनद पाते ही कई पट्टाधारकों की आँखों में खुशी के आँसू छलक पड़े। वर्षों से असुरक्षा और विस्थापन के भय में जी रहे इन परिवारों के लिए यह क्षण