Rashtra Bharat Logo

MGNREGA Bachao Sangharsh

मनरेगा के समर्थन में कांग्रेस का जनआंदोलन

मनरेगा के समर्थन में कांग्रेस का जनआंदोलन, कोलकाता में दिखा आक्रोश

MGNREGA Bachao Sangharsh: कोलकाता की सियासत में भवानीपुर का यदु बाबू बाजार मोड़ एक बार फिर राजनीतिक प्रतिरोध का केंद्र बन गया। मनरेगा को लेकर दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर जो सवाल उठाए, वे सिर्फ किसी योजना तक सीमित नहीं थे, बल्कि लोकतंत्र, संस्थानों की निष्पक्षता और आम आदमी के काम के अधिकार से जुड़े हुए थे। कांग्रेस का यह आंदोलन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चल रहे “मनरेगा बचाओ संघर्ष” अभियान का हिस्सा है, जिसे देशभर में लगभग दो महीने तक चलाने का निर्देश दिया गया है। दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस ने स्पष्ट कहा

Updated: