धर्म डेस्क, नई दिल्ली:करवा चौथ 2025 का त्योहार 10 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और करवा माता की पूजा के बाद चंद्र दर्शन कर व्रत का पारण करती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह व्रत वैवाहिक जीवन में खुशहाली और संबंधों में मधुरता लाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष करवा चौथ का चांद 10 अक्टूबर को शाम 07:42 बजे निकलेगा। व्रत के दौरान व्रत कथा का पाठ करना आवश्यक माना जाता है, जिससे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। Moonrise Timing Today in India: मुख्य शहरों में चंद्र उदय