नागपुर में 14 मार्च को जिले के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राष्ट्रीय विधी सेवा समिती, सर्वोच्च न्यायालय और महाराष्ट्र राज्य विधी सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इस संबंध में प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधी सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दिनेश पी. सुराणा के मार्गदर्शन में तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जिला विधी सेवा प्राधिकरण, नागपुर की ओर से सभी पक्षकारों से अपील की गई है कि वे अपने लंबित मामलों और दाखिल होने से पहले के मामलों को आपसी समझौते के लिए लोक अदालत में प्रस्तुत